Showing posts with label मंच. Show all posts
Showing posts with label मंच. Show all posts

Wednesday, December 21, 2011

युवा कवि का जन्मदिन...


आज अपने १९ वें जन्मदिन पर बताना चाहता हूँ की आखिर, कवियों के लिए जन्मदिन का क्या महत्त्व है? पेश है ये रचना-



हम तो अक्सर ही जन्मदिन मनाया करते हैं,
मंच को ही Cake सम सजाया करते हैं|


संचालक जब मंच पर करते हैं आमंत्रित,
हंसी-खुशी बराबर से बटवाया करते हैं|


आपकी मुस्कान, क्या इतना Gift कम है,
जुड़ते हैं जो दिल से , Return Gift पाया करते हैं|


सिर्फ चकाचौंध, दावत ही जन्मदिन नहीं है 'मानस',
मीठे एक सन्देश के साथ 'कवि-धर्म' निभाया करते हैं||



१९ वर्ष की पूर्ती के साथ हमारा 'कैशोर्य काल' तो पूर्ण हुआ| तो इस नवजवान साथी का सन्देश तमाम युवा साथियों  के लिए -



"माना की हम युवा हैं, हमारे पास शक्ति ढेर सारी है,
पर भैया/दीदी जी कुछ अपनी भी तो 'ज़िम्मेदारी' है|
पढ़-लिख कर कुछ बनना है, हिंदुस्तान का नाम रोशन करना है,
और फिर Next-Generation का भी तो 'इंतज़ाम' करना है|
'मानस खत्री' का है Experience,
बिना मेहनत के कुछ भी Possible नहीं होता है,
फूँक-फूँक के कदम रखना होगा ,
'कैशोर्य काल' में 'बहुत कुछ' होता है||"