Showing posts with label life. Show all posts
Showing posts with label life. Show all posts

Thursday, January 5, 2012

बिक गए...

नेकी, सच्चाई , ईमान बिक गए,
शराफत के सारे सामान बिक गए|
न मान न मर्यादा न धर्म न देश,
लगता है अब तो इन्सान बिक गए||

Monday, December 26, 2011

जीवन के Network में...

जीवन के Network में कोई Congestion न हो,
मुस्कान के Tariff में कभी Recession न हो|
Incoming-Outgoing से ही तो बनती है ज़िन्दगी,
अनचाही Calls की इसमें Permission न हो||

Sunday, July 10, 2011

मुहब्बत करने में...

मुहब्बत करने में जनाब दोष नहीं होता,
हर आशिक को तेरे अर्ज़ पर होश नहीं होता|
फिर भी लहरें टकराती हैं आकर किनारे से,
जानेमन! 'मानस' इससे बेहोश नहीं होता||

Sunday, June 26, 2011

‎बादल जब न बरसे...

‎बादल जब न बरसे तो मन तरसे,
बरसे तो हो जाते हम बे-घर से|
जीवन की ये कैसी रीत निराली है,
मन मयूर नाचता देख 'मानस' हरसे||