Friday, December 30, 2011

जिसे था लटकना...

जिसे था लटकना वो तोड़ रहा 'शाही थाल' है,
लटक रहा तो बस अपना बिल 'लोकपाल' है|
तुम लटक कर ही Try करो, हम COMPLAN पीते हैं,
ज़रा चुनाव आने दो, फिर पूछेंगे जनाब क्या हाल है?

Thursday, December 29, 2011

बिना Print Preview...

High-School तक आते-आते खूब हुए Review,
College तक पहुँची जब गाड़ी शुरू हुए Interview|
Arrange Marriage की जो सुनी बात एक IT महाशय बोले,
Print कैसे करें Document बिना Print Preview?

Monday, December 26, 2011

जीवन के Network में...

जीवन के Network में कोई Congestion न हो,
मुस्कान के Tariff में कभी Recession न हो|
Incoming-Outgoing से ही तो बनती है ज़िन्दगी,
अनचाही Calls की इसमें Permission न हो||

Saturday, December 24, 2011

"Ritika दीदी की Engagement"

[caption id="attachment_1192" align="aligncenter" width="365" caption=""Ritika दीदी की Engagement""]"Ritika दीदी की Engagement"[/caption]

बचपन में मासी जी आपको(हमारी प्यारी रितिका दीदी को) एक कहानी सुनाया करती थीं...


"...देखना किसी दिन चाँद से एक राजकुमार आएगा और मेरी प्यारी सी पारी को अपने साथ ले जायेगा|"


पर ..


पर..


..


वो 'राजकुमार' तो उन्हीं के पास है(हमारे मासर जी का नाम राजकुमार है)| अरे! मासी जी तो वही कहानी सुना रही थीं जो कभी आपकी नानी जी ने उन्हें सुनाई थी|


लेकिन आप ज़रा भी परेशान मत होइए......आपके लिए तो 'चाँद' खुद चल कर आया है| (हमारे आदरणीय जीजा जी का नाम  'मयंक' है)


"मासर जी-मासी जी की 25th Anniversary पर"

[caption id="attachment_1193" align="aligncenter" width="498" caption=""मासर जी-मासी जी की 25th Anniversary पर""]"मासर जी-मासी जी की 25th Anniversary पर"[/caption]

१५ दिसम्बर २०११ को हमारे आदरणीय मासर जी एवं मासी जी की शादी के २५ वर्ष पूर्ण हुए| चार पंक्तियों में मेरी तरफ से एक शुभकामना सन्देश-


'संगम' की नगरी में 'संगम' कितना ये अनमोल हुआ,
आये बीच थे भँवर फिर भी खुशियों का माहौल हुआ|
'रितिका', 'रवीना', 'रोज़ा' से फिर बगीचे में फूल हुए,
महक उठा है गुलशन, अब Silver-सम है मोल हुआ||


क्योंकि हमारे मासर जी LIC में है, एक सन्देश उन्हीं की Terminology में-


LIC की सौगात,
२५ वर्षों का साथ,
खुशियों की Policy का,
Renewal यूँ ही चलता रहे,
Insurance हों ऐसा,
बिना Claim 'जीवन-आनंद' मिलता रहे||