Friday, September 14, 2012

सेलिब्रेटिंग हिन्दी वीक...

हिंदी दिवस की एक झलक...


अंग्रेजी माध्यम एक विद्यालय
की देखो ये अद् भुत सीख,
प्रवेशद्वार पर लगा था पोस्टर,
लिखा था 'Celebrating Hindi Week'!


साल के पूरे ३६५ दिनों में, मातृभाषा के लिए सिर्फ १ दिन?


मातृभाषा के लिए सप्ताह और दिवस,
अंग्रेजी युग नें कर लिया पीढियों को वश|
अपने ही घर का रास्ता जो भूल चुके हैं,
मंगल पर जीवन ढूँढने की कर रहे बहस||


'शब्द-शब्द दर्पण है, मीठे-मीठे हैं बोल...' मुझे गर्व है की मैं उस प्रान्त से हूँ, जहाँ हिंदी पढ़ी, समझी और बोली जाती है| माँ सरस्वती के आशीष से आज अपनी भाषा के प्रचार और प्रसार हेतु कार्य कर रहा हूँ| इस भाषा को अपनी रचनाओं के माध्यम से भावी पीढ़ियों तक पहुँचना चाहता हूँ| इस सफर में मेरे साथ जुड़ने के लिए शुक्रिया|

Wednesday, September 5, 2012

सारा जग महकाएँगे...

गलियों में, शहरों में, विदेशों तक मिल जायेंगे,
फूल उनके खिल रहे, सारा जग महकाएँगे|
ज्ञान की धारा से सींचा, जिसने क्यारी-क्यारी को,
'इश्वर' को ही भूल गए, फिर क्या 'मानस' रह पायेंगे||



जिन्होंने 'मानस' को 'मानस' बनाया, ऐसे तमाम शिक्षकों को नमन! 'शिक्षक दिवस' की शुभकामनाएं|



Also Read: 'भारत में शिक्षकों का सम्मान होता है'


Link: http://manaskhatri.wordpress.com/2011/09/03/teachers-day-2011/

Thursday, August 2, 2012

"रक्षाबंधन"

सावन के रिमझिम करते मौसम में,
रिश्तों की भीनी खुशबू आती है|
रंग-बिरंगे त्योहारों के मध्य,
रिश्तों का रेशम एहसास कराती है|


भाई-बहन का ये पावन रिश्ता,
भावभीना अहसास जगाता है|
मन के कोने में छिपा हुआ बचपन,
शीतल छींटे पड़ कर याद आता है||

Tuesday, July 17, 2012

फिर वही Routine होगा...

८ से २:१५ का फिर वही Routine होगा,
बजेंगे जो ११ तो माहौल कुछ रंगीन होगा|
साल-दर-साल अब तो आदत ही हो गई है हमें,
विश्वास है 'मानस' एक दिन अलग अपना Scene होगा||

Monday, May 28, 2012

Bluetooth से दिल में...

Bluetooth से दिल में हमें, Pair कर के देखो,
Feelings वाली File, ज़रा Share कर के देखो|
सपनों में कब तक आओगे, Missed Call की तरह,
मेरे भी Network से खुद को Aware कर के देखो||